लिज्जत पापड़ के ब्रांड बनने की कहानी:7 महिलाओं ने 80 रुपए कर्ज लेकर शुरू किया काम; पहला मुनाफा 50 पैसे, अब है 1600 करोड़ रुपए टर्नओवर
लिज्जत पापड़ के ब्रांड बनने की कहानी:7 महिलाओं ने 80 रुपए कर्ज लेकर शुरू किया काम; पहला मुनाफा 50 पैसे, अब है 1600 करोड़ रुपए टर्नओवर चाय कॉफी के संग भाए, कर्रम कुर्रम - कुर्रम कर्रम मेहमानों को खुश कर जाए, कर्रम कुर्रम - कुर्रम कर्रम मजेदार, लज्जतदार, स्वाद स्वाद में लिज्जत - लिज्जत पापड़! 90 के दशक से ये जिंगल लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। उसी जुबान पर चढ़ा है लिज्जत पापड़ का स्वाद भी। लिज्जत पापड़ की शुरुआत 7 गुजराती महिलाओं ने 80 रुपए कर्ज लेकर की थी। आज महिलाओं की संख्या 7 से बढ़कर 45 हजार हो गई है और 80 रुपए का कर्ज अब 1600 करोड़ रुपए के टर्नओवर में बदल चुका है। 7 गुजराती महिलाएं और 'लोहाना निवास' की छत बात है 1959 के गर्मियों की। मुंबई के गिरगांव के इलाके में लोहाना निवास नाम की एक इमारत थी। उसकी छत पर 7 गुज...